
ट्रक चलाते वक्त ड्राइवर हुआ बेहोश, CCTV में रिकॉर्ड हुआ भयंकर नजारा
AajTak
अनियंत्रित ट्रक ने पेट्रोल पंप पर खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी. घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद पेट्रोल भरने वाली मशीन को रोंदता नजर आ रहा है. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है.
महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक ट्रक ने चालक ने पेट्रोल पंप पर तांडव मचा दिया. ट्रक चलाने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने गया और ट्रक वहां खड़ी कार को टक्कर मारता हुआ ईधन भरने वाले मशीन पर चढ़ गया. घटना से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है.
दरअसल, घटना भोर तालुका के खेड़ शिवापुर पर मौजूद पेट्रोल पंप की है. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि एक सफेद रंग की कार में पेट्रोल भरा जा रहा है. सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा होता है.
तभी पीछे से एक ट्रक आता है. मगर, ट्रक रुकता नहीं है. कार में पेट्रोल भर रहा पेट्रोल पंप कर्मचारी ट्रक को देख भागता है. इतने में ट्रक कार को पीछे से टक्कर मारता है और फिर ईधन भरने वाली मशीन को रौंद देता है.
ट्रक की टक्कर लगते ही मशीन टूट जाती है. पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच जाती है. पंप कर्मचारियों को समझ ही नहीं आता कि क्या करें. जब तक रुक जाता है तब जाकर लोगों की जान में जान आती है.
देखें वीडियो...

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








