
ट्रंप-पुतिन की अलास्का बैठक पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- यूक्रेन युद्ध का जल्द अंत देखना चाहती है दुनिया
AajTak
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत अलास्का समिट में हुई प्रगति की सराहना करता है. आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है. दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है.
भारत ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक का स्वागत किया है और कहा है कि शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है. नई दिल्ली ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीति के महत्व को भी रेखांकित किया. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत अलास्का समिट में हुई प्रगति की सराहना करता है. आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है. दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई बैठक शुक्रवार को यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने या रोकने के लिए किसी समझौते के बिना संपन्न हो गया. यूक्रेन युद्ध 1945 के बाद से यूरोप में सबसे घातक संघर्ष है, जो अब अपने चौथे वर्ष में है. बैठक के बाद ट्रंप ने मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत बहुत ही उत्पादक रही, लेकिन यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित लगभग तीन घंटे की इस शिखर बैठक के बाद कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका.
यह भी पढ़ें: 'अगर 2022 में व्हाइट हाउस में होते ट्रंप तो...', यूक्रेन युद्ध को लेकर अलास्का मीटिंग में ऐसा क्यों बोले पुतिन
पुतिन के साथ बैठक में कई बिंदुओं पर सहमति बनी: ट्रंप
पुतिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, 'कई बिंदुओं पर हमारी सहमति थी. मैं कहूंगा कि कुछ बड़े मुद्दे ऐसे हैं जिन पर हम अभी तक पूरी तरह सहमत नहीं हुए हैं, लेकिन हमने कुछ प्रगति की है. इसलिए जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, तब तक कुछ नहीं कह सकते. और अब बहुत कम ही मुद्दे बचे हैं. कुछ उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं. एक शायद सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन हमारे पास वहां पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है. लेकिन हम वहां नहीं पहुंच पाए.'
यह भी पढ़ें: अलास्का में बिछा रेड कार्पेट, गर्मजोशी से मिले ट्रंप और पुतिन लेकिन अब आगे क्या... यूक्रेन का भविष्य क्या होगा?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








