)
ट्रंप पर हमले के बाद बोले एक्सपर्ट्स, चिंता का विषय है अमेरिकी 'गन कल्चर'
Zee News
एक्सपर्ट्स ने अमेरिकी गन कल्चर पर गंभीर चिंता जाहिर की है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या का भी जिक्र किया गया है.
नई दिल्ली. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले के बाद रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा और जे.के. बंसल ने घटना की निंदा करते हुए अमेरिका के 'गन कल्चर' पर चिंता व्यक्त की है. इस हमले के संबंध में कमर आगा ने कहा है कि ट्रंप पर जानलेवा हमला बेहद दुःखद है. वह भारत के अच्छे मित्र हैं. पीएम नरेंद्र मोदी से उनके संबंध अच्छे हैं. पीएम मोदी ट्रंप को अपना मित्र बताते थे. उन्होंने कहा कि अमेरिका में पहले भी बड़े नेताओं पर जानलेवा हमले किए गए हैं. जॉन एफ. केनेडी की हत्या तक कर दी गई थी.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



