
ट्रंप ने बना दी जोड़ी! महिला ने बताया पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के कारण हुई शादी, सुनाई LOVE STORY
AajTak
एक महिला ने एक्स पर अपनी अनूठी प्रेम कहानी साझा करते हुए लिखा, 'मेरे पति के मुझे प्रपोज करने का कारण डोनाल्ड ट्रम्प हैं.' अपने प्यार से शादी कराने के लिए उन्होंने ट्रंप को 'love President' कहा है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियों से हमला हुआ. इस हमले में वे बाल-बाल बचे. जब उनको मारने की कोशिश की गई, उस वक्त का वीडियो वायरल है. हमले के बाद की उनकी एक फोटो भी वायरल हो रही है. इस सब से ट्रंप के समर्थकों को बहुत दुख पहुंचा है. लोग इसपर ढेरों पोस्ट कर रहे हैं. इसी कड़ी में स्पेन की एक महिला ने भी एक पोस्ट किया. महिला ने एक्स पर अपनी अनूठी प्रेम कहानी साझा करते हुए लिखा, 'मेरे पति के मुझे प्रपोज करने का कारण डोनाल्ड ट्रम्प हैं.' अपने प्यार से शादी कराने के लिए उन्होंने ट्रंप को 'love President' कहा है.
'जब पहली बार ट्रंप से मिले'
इसके बाद एडा लूच ने अपनी और अपने पति की डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत को साझा किया. उन्होंने लिखा,'जब मेरे पति मुझे पहली बार ट्रंप से मिलाने ले गए तो उन्होंने पूछा,'तुम्हारी शादी को कितने साल हो गए?' लेकिन, हमारी शादी नहीं हुई थी. मेरे पति ने कहा- 'हमारी शादी नहीं हुई है.' इसपर ट्रंप ने बहुत गंभीरता से देखा और कहा-'अगर आप इससे शादी नहीं करेंगे तो आप बहुत उदास हो जाएंगे.' इसके बाद ट्रंप ने मेरी तारीफ की और फिर मेरे पति को जोर देकर मुझसे शादी करने के लिए कहा. इसके तीन सप्ताह बाद मेरे पति ने मेरे आगे शादी का प्रस्ताव रख दिया.
'ट्रंप पर गोली चलने का वीडियो देखती हूं तो...'
उसने आगे लिखा- इसलिए जब मैं कहती हूं कि मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से प्यार करती हूं, तो ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि उन्होंने दुनिया को बचाने के लिए बहुत कुछ किया है. मैं जब भी ट्रंप पर गोली चलने का वीडियो देखती हूं तो आंसू नहीं रोक पाती. मैं कोशिश करती हूं कि न देखूं. मैं लड़कियों के साथ ट्रिप पर हूं इसलिए सोशल मीडिया से दूर भी रहना चाहती हूं. लेकिन यह वास्तव में बहुत दुखद हुआ है. मैं समझ सकती हूं कि यह उनके बच्चों और पत्नी के लिए कितना कठिन होगा.
उन्होंने अपनी ही पोस्ट के नीचे उस दिन की तस्वीर शेयर की जब कपल ट्रम्प से मिला था और फिर उस दिन की जब उनकी शादी हुई. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ''यह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ वह रात थी जहां वह कहानी घटी जो मैंने ऊपर बताई. यह Mar-A-Lago में एक फंडरेजर के दौरान की तस्वीर. फिर हमारी शादी की एक तस्वीर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










