
ट्रंप ने जोहरान ममदानी को बताया 'यहूदी विरोधी', कहा- कोई मूर्ख Jew ही उन्हें देगा वोट
AajTak
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर हमला बोला, और उन्हें 'यहूदी विरोधी' और 'कम्युनिस्ट' करार दिया. ट्रंप ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो का समर्थन किया और ममदानी की जीत पर शहर की फेडरल फंडिंग रोकने की धमकी दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए उन्हें 'यहूदी विरोधी' और कम्युनिस्ट (वामपंथी) बता दिया. ट्रंप ने न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो का समर्थन किया है, जो शहर के शीर्ष पद के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. न्यूयॉर्क मेयर इलेक्शन के वोटिंग वाले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, 'जोहरान ममदानी यहूदी विरोधी हैं. कोई भी यहूदी जो उनको वोट देगा, वह मूर्ख होगा!!!'
इससे पहले चुनाव की पूर्व संध्या पर, ट्रंप ने मतदाताओं को चेतावनी दी कि यदि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी जीत गए तो यह न्यूयॉर्क के लिए सोशल और इकॉनमिक डिजास्टर होगा और शहर का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा. उन्होंने ममदानी की जीत पर न्यूयॉर्क के लिए फेडरल फंड को सीमित करने की धमकी दे दी. युगांडा में जन्मे और न्यूयॉर्क शहर में पले-बढ़े 34 वर्षीय भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेयर इलेक्शन लड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'हमास से जुड़े ग्रुप से फंडिंग ली...', जोहरान ममदानी पर उनकी ही गुरु ने लगाया सनसनीखेज आरोप, बढ़ा विवाद
उनका मुकाबला निर्दलीय एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा से है. न्यूयॉर्क शहर के वर्तमान मेयर एरिक एडम्स, जिनका प्रशासन घोटालों से ग्रस्त रहा है, सितंबर में मेयर पद की दौड़ से बाहर हो गए थे. प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के बेटे जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी इलेक्शन में कुओमो को हराया था. उन्होंने न्यूयॉर्क वासियों के लिए 'कॉस्ट ऑफ लिविंग' कम करने और हाउसिंग क्राइसिस को समाप्त करने का वादा किया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







