
ट्रंप ने चाइनीज प्रोडक्ट्स पर किया 100% टैरिफ का ऐलान, अमेरिका और चीन के बीच फिर छिड़ा ट्रेड वॉर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका नवंबर से चीनी आयात पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा. ट्रंप के इस ऐलान से अमेरिका और चीन के बीच फिर से ट्रेड वॉर छिड़ सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन के खिलाफ नए व्यापार उपायों का ऐलान किया है. उन्होंने 1 नवंबर से सभी चीनी आयातों पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने और अमेरिका में निर्मित महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर सख्त निर्यात नियंत्रण लगाने की बात कही है. यह कदम दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ा सकता है.
सोशल मीडिया पोस्टम में ट्रंप ने बीजिंग पर व्यापार के मामले में बेहद आक्रामक रुख अपनाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अमेरिका भी उसी तरह जवाब देगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा, "1 नवंबर, 2025 से, या उससे भी पहले, जो चीन द्वारा की गई किसी भी आगे की कार्रवाई या बदलाव पर निर्भर करेगा. अमेरिका चीन पर 100% टैरिफ लगाएगा, जो वर्तमान में चीन द्वारा चुकाए जा रहे किसी भी टैरिफ के अलावा होगा."
'हर प्रोडक्ट पर निर्यात प्रतिबंध...'
ट्रंप के मुताबिक, यह फैसला उन रिपोर्टों के बाद लिया गया है, जिनमें कहा गया था कि चीन अपने करीब हर प्रोडक्ट पर व्यापक निर्यात प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है, जिसे उन्होंने अन्य देशों के साथ व्यवहार में एक नैतिक अपमान बताया.
ट्रंप ने लिखा, "अभी-अभी पता चला है कि चीन ने व्यापार के मामले में असाधारण रूप से आक्रामक रुख अपनाया है. इसका असर बिना किसी अपवाद के सभी देशों पर पड़ेगा, और ज़ाहिर है कि यह योजना उन्होंने वर्षों पहले ही बना ली थी. सिर्फ़ अमेरिका की बात कर रहा हूं, उन देशों की नहीं जिन्हें इसी तरह का ख़तरा था, हम 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ़्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण लगा देंगे."

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










