
ट्रंप-नेतन्याहू के लिए आसान नहीं है ईरान के खर्ग पर फतह! ऐसी है वहां की सिक्योरिटी
AajTak
क्या अमेरिका और इजरायल ईरान के खर्ग आइलैंड को निशाना बनाने की तैयारी में है? तो जानते हैं इस द्वीप पर कैसी सिक्योरिटी है...
मिडिल ईस्ट की जंग में अब सबसे ज्यादा चर्चा में है खर्ग द्वीप, जिसे ईरान की लाइफ लाइन कहा जाता है. अब अमेरिका और इजरायल यहां हमला करना चाहता है. यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना की ओर से यहां हमले की बात भी कही गई है. हालांकि ईरान का कहना है कि अगर खर्ग पर हमला होता है तो अमेरिका के साथ काम करने वाली कंपनियों से संबंधित तेल और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर दिया जाएगा.
इसी बीच, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खर्ग द्वीप पर ईरान की काफी ज्यादा सिक्योरिटी है और उस पर कब्जा करना काफी मुश्किल है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ईरान के खर्ग द्वीप पर कैसी सिक्योरिटी है और जब ईरान-इराक में जंग हुई थी, उस वक्त यहां क्या हुआ था...
कैसी है खर्ग द्वीप की सिक्योरिटी?
Iranintl की रिपोर्ट के अनुसार, खर्ग आईलैंड सिर्फ एक आर्थिक संपत्ति है, बल्कि ये एक महत्वपूर्ण सैन्य स्थान भी है. इस रिपोर्ट के अनुसार, इस आईलैंड की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) के पास है. आईआरजीसी नौसेना की भी वहां मौजूदगी है, जिसमें 112वीं ज़ोल्फ़ाघर सरफेस कॉम्बैट ब्रिगेड भी शामिल है, जो फारस की खाड़ी में नौसैनिक युद्ध के लिए डिजाइन की गई नावों का संचालन करती है.
इसके अलावा उनके पास खास तरह के पोत भी हैं, जो जहाज-रोधी मिसाइलों, रॉकेट और नौसैनिक खानों से लैस होते हैं. वे इतने खतरनाक हैं कि वे कॉमर्शियल जहाजों या आसपास के बड़े नौसैनिक जहाजों को खतरा पहुंचा सकते हैं.
इस आइलैंड के आसपास के सैन्य बुनियादी ढांचे में तटीय मिसाइल लॉन्चर, रडार सिस्टम, निगरानी नेटवर्क और ड्रोन सुविधाएं शामिल हैं, जिनका उपयोग उत्तरी फारस की खाड़ी में होने वाली गतिविधियों की निगरानी के लिए किया जाता है. ईरान की नियमित नौसेना, जिसे आर्मी नेवी के नाम से जाना जाता है, वो भी बुशहर-खर्ग क्षेत्र में एक्टिव है और बारूदी सुरंग बिछाने के अभियानों के लिए हेलीकॉप्टर और नौकाओं का उपयोग करती है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









