
'ट्रंप तुम्हें डिपोर्ट करें' बिल में लिखकर छोड़ दिया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! अब चली गई नौकरी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में प्रवासियों के खिलाफ माहौल बदलता दिख रहा है. हाल ही में अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई हुई, जहां बेड़ियों में जकड़कर देश से निकाला गया. सारी दुनिया में ये तस्वीर वायरल हुई. अब आम जनता में भी ऐसी सोच हावी होती दिख रही है.
डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में प्रवासियों के खिलाफ माहौल बदलता दिख रहा है. हाल ही में अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई हुई, जहां बेड़ियों में जकड़कर देश से निकाला गया. सारी दुनिया में ये तस्वीर वायरल हुई. अब आम जनता में भी ऐसी सोच हावी होती दिख रही है.ओहायो में एक वेटर के साथ नस्लवादी व्यवहार का मामला चर्चा में है. इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका सच में बदल रहा है.
रियल एस्टेट एजेंट ने छोड़ा नफरत भरा मैसेज
2 मार्च को ओहायो के एक रेस्टोरेंट में अमेरिकी रियल्टर स्टेफनी लोविन्स ने वेटर को टिप देने के बजाय बिल पर नस्लभेदी टिप्पणी लिख दी-I hope Trump deports you यानी उम्मीद है ट्रंप तुम्हें डिपोर्ट करें.वेटर रिकार्डो, जो अमेरिकी नागरिक हैं और दो नौकरियां कर अपने परिवार को पाल रहे हैं, इस भेदभाव का शिकार बने.
देखें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
सोशल मीडिया पर गुस्सा, कंपनी ने लिया एक्शन
इस बिल की तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्टेफनी की जमकर आलोचना की. लोग Century 21 नाम की रियल एस्टेट कंपनी, जहां वह काम करती थीं, को टैग करने लगे.कंपनी ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि हम नफरत को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह एजेंट अब हमारे साथ काम नहीं कर रही. वहीं किसी ने कहा ये अमेरिका पहले ऐसा नहीं था, ट्रंप के आने के बाद से ही अमेरिका बदल रहा है. वहीं किसी का कहना था कि अमेरिका के लोग देश में ऐसी नफरत नहीं चलने देंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











