
ट्रंप को तारीफ पसंद है! एक लीक कॉल... और पता चल गई अमेरिकी राष्ट्रपति की 'कमजोर नस'
AajTak
ट्रंप ने सलाहकार ने पुतिन के सलाहकार को कहा कि दोनों नेता जैसे ही बातचीत शुरू करें पुतिन खुलकर ट्रंप की प्रशंसा करें और कहे उन्हें 'शांति का सच्चा व्यक्ति' कहें. यूं तो पुतिन के सलाहकार को विटकॉफ की ये सलाह दोस्ताना थी, लेकिन इस कॉल के लीक हो जाने से हंगामा हो गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी खुशामद और तारीफ सुनना पसंद है. उनकी इस खासियत का फायदा उठाकर उनसे टेढ़े काम भी करवाए जा सकते हैं. इसका खुलासा एक बेहद अंतर्राष्ट्रीय टेलिफोन कॉल की बातचीत लीक होने के बाद हुआ है. टेलिफोन पर ये बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उषाकोव के बीच हुई थी.
26 नवंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने 14 अक्टूबर 2025 की फोन कॉल का ट्रांसक्रिप्ट प्रकाशित किया है. यह कॉल व्हाट्सऐप पर हुई थी और इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थी. ये खुलासे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रही शांति वार्ताओं के बीच आए हैं, जहां विटकॉफ गाजा युद्धविराम सौदे के बाद यूक्रेन पर फोकस कर रहे थे.
इस बातचीत में विटकॉफ यूरी उषाकोव को बता रहे हैं कि ट्रंप से काम करवाने के लिए उनकी खुशामद बड़ी काम आती है.
इस लीक ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार यूरी उषाकोव ने विटकॉफ को कहा कि क्या दोनों नेताओं( ट्रंप-पुतिन) के बीच टेलिफोन कॉल अरैंज किया जा सकता है.
बात शुरू होते ही ट्रंप की खुलकर प्रशंसा करें
इसके बाद विटकॉफ ने यूरी उषाकोव को कहा कि वे राष्ट्रपति पुतिन को कहें कि जब वे ट्रंप से बात करें तो उनकी खुलकर प्रशंसा करें और उन्हें गाजा का शांति नायक और विश्वशांति का नेतृत्वकर्ता करार दें. इसके तुरंत बाद पुतिन यूक्रेन युद्ध के समाधान का रूसी फॉर्मूला प्रस्तुत करें.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









