)
ट्रंप के पक्ष में माहौल! अमेरिका के पिछलग्गू देश ने चुनाव से पहले ही दे दी ये बधाई
Zee News
हमले के बाद से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में दिनोंदिन इजाफा होता दिख रहा है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी उनकी राष्ट्रपति के तौर पर वापसी की संभावनाओं को बल मिल रहा है. इस बीच रूस के कट्टर दुश्मन देश के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की और बधाई दी.
नई दिल्लीः जानलेवा हमले के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है. सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में ट्रंप के फिर राष्ट्रपति चुने जाने की संभावनाओं को बल मिल रहा है. इसका आभास तब मिला, जब रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्रंप से बातचीत की और उन्हें बधाई दी.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



