
ट्रंप के टैरिफ वार से भारत में सस्ते होंगे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स? चीनी कंपनियां दे रहीं 5% का डिस्काउंट ऑफर
AajTak
अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से होने वाले नुकसान बचने के लिए चीन ने भारत से मदद मांगी है. चीन ने भारत की कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और सेमीकंडक्टर चिप्स आयात करने पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट देने की बात कही है. चीन इस ऑफर में अपने लिए दो फायदे देख रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच चीन ने भारत को एक डिस्काउंट टैरिफ दिया है. चीन में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का उत्पादन करने वाली कंपनियों ने कहा है कि वो स्मार्ट फोन, वॉशिंग मशीन, टीवी, फ्रीज और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का आयात करने पर भारत की कंपनियों को 5 प्रतिशत डिस्काउंट देने की बात कही है.
बहुत सारे लोग इसे भारत पर चीन की मेहरबानी बता रहे हैं लेकिन हकीकत में ये चीन की एक मजबूरी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सभी देशों पर जो बेसलाइन और रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, उस पर उन्होंने 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है.
इन देशों में हमारा देश भारत भी शामिल है, जिसे अब अगले 90 दिनों तक अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सामान पर 26 परसेंट का रेसिप्रोकल टैरिफ नहीं देना होगा. लेकिन चीन पर लगाए गए 125 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ को राष्ट्रपति ट्रंप ने वापस नहीं लिया है.
अमेरिका के कदम से हिली चीन की इंडस्ट्री अमेरिका ने कहा है कि अगर चीन अपना सामान उसके बाज़ार में बेचना चाहता है तो उसे 90 दिन की कोई छूट नहीं मिलेगी और उसे रेसिप्रोकल टैरिफ किसी भी हालत में देना ही होगा. दूसरी तरफ चीन ने भी ये ऐलान किया है कि अगर अमेरिका की कंपनियां चीन में अपना सामान बेचना हैं तो उन्हें 151 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ देना होगा. इस लड़ाई ने चीन की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है और उसका कारण ये है कि चीन जो इलेक्ट्रॉनिक्स सामान अमेरिका को निर्यात करता था, अब उसमें रेसिप्रोकल टैरिफ के कारण भारी कमी आ सकती है. और ये सामान बहुत महंगा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'चीन ट्रेड वॉर नहीं चाहता...' ट्रंप के 125% टैरिफ पर China ने ऐसे किया पलटवार
उदाहरण के लिए, 125 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ के कारण 1 लाख रुपये का मोबाइल फोन अमेरिका के बाज़ार में 2 लाख 25 हज़ार रुपये का हो जाएगा. 50 हज़ार रुपये का टीवी 1 लाख 12 हज़ार 500 रुपये का हो जाएगा और डेढ़ लाख रुपये का फ्रीज 3 लाख 37 हज़ार 500 रुपये हो जाएगा. यानी इस रेसिप्रोकल टैरिफ से इन सामान की कीमतें इतनी बढ़ जाएंगी कि अमेरिका के लोग इन्हें खरीदना बंद कर देंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








