
ट्रंप के करीबी का हत्यारा गिरफ्तार! राष्ट्रपति ने खुद दी जानकारी, बोले- मौत की सजा देंगे
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूढ़िवादी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क के हत्यारे को लेकर बड़ी जानकारी दी है. यूटा वैली यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुई गोलीबारी में कर्क की मौत हो गई थी. सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध हत्यारे को पकड़ने के लिए देशव्यापी सर्च ऑपरेशन चलाया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूढ़िवादी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या के एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम के दौरान कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावर को पकड़ने के लिए देशव्यापी सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद अब संदिग्ध हमलावर हिरासत में है. इसी के साथ ही हमलावर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन समाप्त हो गया है.
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि वो हमारे हाथ लग गया है.' उन्होंने आगे कहा कि संदिग्ध को जानने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़वाया है. इसी के साथ ही ट्रंप ने अपने कट्टर समर्थक की हत्या को एक बार फिर 'जघन्य' करार दिया है.
उन्होंने कहा, 'उसके किसी करीबी ने उसे पकड़वाया है. एक मंत्री और उसके पिता ने पकड़ने में मदद की. फिलहाल संदिग्ध पुलिस मुख्यालय में है. मुझे उम्मीद है कि उसे मौत की सजा मिलेगी.' ट्रंप ने कहा कि अभी यह पता नहीं है संदिग्ध किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था या नहीं.
लेखक, पॉडकास्ट होस्ट और रूढ़िवादी छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए के सह-संस्थापक कर्क की हत्या यूटा वैली यूनिवर्सिटी में की गई. कर्क 3,000 लोगों के सामने सामूहिक गोलीबारी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी एक स्नाइपर ने गोली चला दी जो उनकी गर्दन में लगी. इसके बाद दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
एफबीआई और राज्य के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटना से ठीक पहले कैंपस में पहुंचा और गोलीबारी करने से पहले सीढ़ियां चढ़कर छत पर गया था. हमला करने के बाद वो कूदकर पास के एक मोहल्ले में भाग गया. बाद में जांचकर्ताओं ने एक जंगली इलाके से एक हाई पावर वाली बोल्ट-एक्शन राइफल बरामद किया. इस दौरान उन्होंने हमलावर के हथेलियों और पैरों के निशान भी बरामद किए.
इससे पहले, जांचकर्ताओं ने एक 'संदेहास्पद व्यक्ति' की धुंधली तस्वीरें जारी की थीं, जिसने चील और अमेरिकी झंडे की डिजाइन वाली काली लंबी बाजू की शर्ट, धूप के चश्मे और बेसबॉल टोपी पहनी हुई थी. अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध कॉलेज की उम्र का लग रहा था और कैंपस में छात्रों के बीच 'अच्छी तरह घुल-मिल गया था'.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








