
ट्रंप की शांति योजना न मानने वाले हमास आतंकी कहां जाएंगे, कौन से देश उन्हें अपनाने को तैयार?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हमास और इजरायल के बीच लड़ाई खत्म करने का प्लान बनाया है, जिसमें हमास के लिए कोई जगह नहीं. प्रस्ताव के मुताबिक, हमास के जो लड़ाके हथियार छोड़ने को राजी हों, वे गाजा में रह सकते हैं, लेकिन जो शर्त न मानें, उन्हें किसी और देश में निर्वासित किया जा सकता है.
हमास और इजरायल के बीच दो सालों से चली आ रही लड़ाई को रोकने के लिए अमेरिका सक्रिय मध्यस्थ बन रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने एक प्रस्ताव दिया, जिसमें 20 पॉइंट्स हैं. उनमें इजरायल और गाजा के बीच सीमाएं तय की जा रही हैं. साथ ही हमास को राजनीति से पूरी तरह दूर रहने की हिदायत है. जो आतंकवादी इस कंडीशन को न मानें, उन्हें न तो गाजा और न ही इजरायल में रहने की इजाजत मिलेगी. तब सवाल है कि वे जाएंगे कहां?
ट्रंप के 20 सूत्रीय प्रपोजल में कई बातें शामिल सबसे पहले तो हमास को बंधकों को इजरायल को लौटाना होगा. इसके बदले में तेल अवीव भी काफी सारे फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. इसके अलावा, प्रस्ताव में दोनों जगहों की सीमाएं तय हैं कि कहां तक किसने सैनिक आ सकेंगे, और कौन सा इलाका बफर जोन होगा. जैसे ही दोनों पक्ष इस योजना को मंजूरी देंगे, इजरायल अपनी सेना को हटाना शुरू कर देगा और गाजा को तय दूरी तक खाली कर देगा.
पीस प्लान में क्यों हमास सबसे बड़ा रोड़ा दो साल पहले सात अक्तूबर को इसी ने इजरायल के एक म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल आम लोगों पर हमला करते हुए हजारों जानें ले लीं और सैकड़ों को बंधक बना लिया. अब भी उसकी कैद में 45 से ज्यादा लोग हैं. इजरायल हमास को लेकर किसी भी तरह नेगोशिएट करने के मूड में नहीं. वो साफ कहता है कि जब तक हमास रहेगा, कुछ न कुछ गड़बड़ी चलती रहेगी.
इसे ही देखते हुए ट्रंप ने प्रस्ताव दिया कि हमास के लोग हथियार छोड़ दें. साथ ही इसके बाद उनकी राजनीति में कोई भूमिका नहीं होगी. लेकिन इतना तय है कि हमास के कुछ लोग भले ही शर्त मान लें लेकिन सारे आतंकी इस पर राजी नहीं होंगे. ऐसे लोगों के लिए भी योजना है. उन्हें शांति से किसी और देश में छोड़ दिया जाएगा. न तो वे इजरायल जा सकेंगे, न ही गाजा पट्टी या वेस्ट बैंक में रहेंगे.
क्या हमास सत्ता सुख जाने देगा
यहीं पेंच है. लगभग दो दशक से हमास राजनीति का सुख भोगता रहा. गाजा पट्टी को पूरी तरह से वही देख रहा था. अब एकाएक इसे छोड़ देना आसान नहीं, वो भी तब, जबकि हमास को कई देशों का अप्रत्यक्ष सपोर्ट भी मिला. ट्रंप का सुझाव है, ऐसे लोगों को किसी ऐसे देश में भेज दिया जाए, जो उन्हें अपनाने को तैयार हों.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






