
ट्रंप और PM मोदी की ये आठवीं मुलाकात, जानिए इससे पहले कब और कहां मिले दोनों नेता, क्या हुई थीं बातें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की मुलाकात होगी. दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये मीटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है. 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू के बाद पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की मुलाकात होगी. दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये मीटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है. 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू के बाद पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया है. ट्रंप के तमाम फैसलों के चलते मची वैश्विक उथल पुथल के बीच होने वाली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. लेकिन ये जानना जरूरी है कि आखिर ट्रंप और मोदी की अबतक कितनी बार मुलाकात हो चुकी है. दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद क्या बदला है...
8वीं बार मिलेंगे ट्रंप और मोदी
बता दें कि ट्रंप और मोदी के बीच अबतक 7 बार मुलाकात हो चुकी है. ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं जबकि पीएम मोदी 2014 से भारत के प्रधानमंत्री हैं. दोनों नेताओं के बीच ये 8वीं मुलाकात है. लेकिन ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मौका है जब दोनों नेता एक दूसरे से मिलेंगे. हालांकि, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मोदी और ट्रंप की फोन पर बातचीत हुई थी. अब आइए एक नजर डालते हैं पहले की मुलाकातों पर...
2017 में हुई पहली मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप पहली बार 20 जनवरी 2017 को राष्ट्रपति बने थे. इसके करीब 5 महीने बाद प्रधानमंत्री मोदी से उनकी पहली मुलाकात 26 जून 2017 को हुई थी. पीएम मोदी ने वॉशिंगटन की यात्रा की थी. इस दौरान बातचीत रक्षा सहयोग, व्यापार और आतंकवाद विरोधी लड़ाई पर केंद्रित रही. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले भी लगाया था.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










