
ट्यूशन टीचर ने की पिटाई, अब जिंदगी के लिए लड़ रही बच्ची, परिजन बोले- इलाज का खर्च दिया जाए
AajTak
टीचर की पिटाई के कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई है, और इसके लिए क्लास की टीचर और मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. बच्ची के चाचा ने मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और इलाज का खर्च दिया जाए.
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में कई स्कूल और कोचिंग क्लासेज अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे हैं. किसी का कोई नियंत्रण नहीं है. इस कारण छात्र -छात्रों की सुरक्षा का सवाल गंभीर हो गया है. नालासोपारा के ओसवाल नगर में अरीना क्लासेस में एक बच्ची शरारत कर रही थी, इसलिए टीचर रीना सिंह ने मामूली कारण पर उसके कान के पास थप्पड़ मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे मुंबई के अस्पताल में ICU में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस मामले में तुलिंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और टीचर को पुलिस ने नोटिस दिया है. हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बाद भी शिक्षिका की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे नाराजगी जताई जा रही है.
परिवार ने बताया कि टीचर की पिटाई के कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई है, और इसके लिए क्लास की टीचर और मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. बच्ची के चाचा ने मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और इलाज का खर्च दिया जाए.
दीपिका के पिता अंबाराम ने कहा, "मेरी बेटी का ICU में इलाज चल रहा है. वह वेंटिलेटर पर है. रोजाना इलाज का खर्च 25,000 रुपये है. हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए हम सामाजिक संस्थाओं से मदद मांग रहे हैं. मेरी बेटी को पीटने वाली शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए."
इस बीच, इस मामले में तुलिंज पुलिस स्टेशन में रत्ना सिंह के खिलाफ धारा 125(अ)(ब) और बाल न्याय (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) अधिनियम 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपनिरीक्षक विनोद वायंगणकर ने बताया कि हमने संबंधित टीचर को नोटिस भेजा है और आगे की जांच जारी है.
वहीं, जब अरीना क्लासेस के संचालकों ने बच्ची पिटाई करने से इनकार कर दिया और अपना पल्ला झाड़ लिया. हालांकि, उन्होंने कैमरे के सामने बात करने से मना कर दिया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







