
टोल प्लाजा पर अगर वेटिंग की लाइन है इतनी लंबी, तो Free में पास होगी गाड़ी!
AajTak
गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की नई गाइडलाइन के हिसाब से अगर आपकी गाड़ी टोल बूथ पर वेटिंग की लाइन में है, तो बूथ से एक निश्चित दूरी तक खड़ी गाड़ियों को Free में गुजरने दिया जाएगा. जानें क्या है ये पूरी बा
पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों ने लोगों को वैसे ही हलकान किया हुआ है. लेकिन ये खबर गाड़ी चलाने वालों के लिए बहुत राहत भरी है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की नई गाइडलाइन के हिसाब से टोल प्लाजा पर अगर आपकी गाड़ी वेटिंग लाइन में है और वो एक निश्चित दूरी तक की गाड़ियों को बूथ से Free पास किया जाएगा. (Photos: Getty/PTI) NHAI की नई गाइडलाइन कहती है कि यदि टोल प्लाजा पर गाड़ियों की वेटिंग लाइन है तो बूथ से 100 मीटर दूर तक खड़ी गाड़ियों को बिना किसी शुल्क के गुजारा जाएगा. ये काम तब तक होगा जब तक वेटिंग की लाइन 100 मीटर के दायरे में नहीं आ जाती. टोल बूथ पर वेटिंग टाइम को कम करने और ट्रैफिक के आसानी से गुजरने के लिए NHAI ने नियमों में ये बदलाव किया है. टोल बूथ पर वेटिंग को 100 मीटर तक सीमित करने के लिए हर लेन में बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक पीली लाइन खींची जाएगी अगर वेटिंग लाइन इस लाइन के पार चली जाती है तो आगे खड़ी गाड़ियों को बूथ से Free पास करने दिया जाएगा ताकि वेटिंग लाइन इस मार्क के अंदर रहे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










