
टॉयलेट साफ कराए-जमीन पर सुलाया, हॉस्टल से भागी लड़कियों ने डिप्टी कमिश्नर को सुनाई आपबीती
AajTak
छात्राओं ने बताया कि उन्हें बासी खाना खिलाया जाता है और शौचालय साफ करने के लिए मजबूर किया जाता है. इसके अलावा लड़कियों को भीषण ठंड में जमीन पर केवल चटाई बिछाकर या कई बार सीधे जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया जाता है.
झारखंड के चाईबासा स्थित कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल स्कूल से 60 से ज्यादा लड़कियां हॉस्ट वॉर्डन की शिकायत लेकर देर रात स्कूल से भाग निकलीं. लड़कियां 17 किमी पैदल चलकर अपनी शिकायत लेकर डिप्टी कमिश्नर के पास पहुंची. इन लड़कियों ने डीसी को अपनी आपबीती सुनाई.
छात्राओं ने बताया कि उन्हें बासी खाना खिलाया जाता है और शौचालय साफ करने के लिए मजबूर किया जाता है. इसके अलावा लड़कियों को भीषण ठंड में जमीन पर केवल चटाई बिछाकर या कई बार सीधे जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया जाता है. छात्राओं ने बताया कि विरोध करने पर वार्डन द्वारा उनकी पिटाई भी की जाती है.
सोमवार सुबह करीब 7 बजे खूंटपानी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्राएं डिप्टी कमिश्नर अनन्या मित्तल से शिकायत करने के लिए चाईबासा स्थित समाहरणालय पहुंचीं. छात्राओं की इस हरकत से जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. डीसी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) अभय कुमार शील ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं की शिकायतें सुनीं.
उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब अधिकारी निरीक्षण के लिए स्कूल गए तो वार्डन ने छात्राओं को वरिष्ठ अधिकारियों से झूठ बोलने के लिए भी मजबूर किया. चाईबासा पहुंचने के बाद छात्राओं ने स्थानीय कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को फोन लगाया, जिन्होंने डीसी को छात्राओं की हरकत की जानकारी दी. डीएसपी अभय कुमार ने कहा है कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








