
टैरो राशिफल 4 जनवरी 2024: अगर आप अविवाहित हैं तो आ सकता है विवाह का प्रस्ताव, टैरो कार्ड से जानें मकर वालों के लिए आज का हाल
AajTak
tarot horoscope 4 January 2024: आप हर प्रकार से ईमानदार ,भरोसेमंद और जिम्मेदार स्वभाव के है. आपको झूठ,चालाकी और चालबाजी करने में कोई रुचि नहीं है. आपको कोई आसानी से मूर्ख भी नही बना सकता.
मकर (Capricorn):- Cards:- Queen of Swords
आप समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है. आपने पूर्व में अपने जीवन में काफी चुनौतियों का सामना किया है. इसके कारण अब आप काफी हिम्मती और दृढ़निश्चयी हो गए है. आप अपनी भावनाओं पर काफी नियंत्रण रखे हुए है. लोग आपके दिल की बात समझ ही नही पाए, आप व्यवहार से काफी दयालु और नम्र प्रवृति के है. आप किसी भी परिस्थिति का सामना निडरता से करते आए है. आपका यही जोश और जुनून आपके कार्यों को सफल बनाता आया है. आपका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली और आकर्षक है कि आपके संपर्क में आने वाले सभी लोग आपसे प्रभावित होते है. अगर आप अविवाहित है,तो कोई प्रभावशाली और रौबदार परिवार से आपके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है. आप हर प्रकार से ईमानदार ,भरोसेमंद और जिम्मेदार स्वभाव के है. आपको झूठ,चालाकी और चालबाजी करने में कोई रुचि नहीं है. आपको कोई आसानी से मूर्ख भी नही बना सकता.
Feelings card:- आप काफी सच्चे और भरोसेमंद है और साथ ही आप लोगों के प्रति स्नेह और सम्मान पूर्वक सोच रखते हैं.आपके प्रिय आपके इस व्यक्तित्व से प्रभावित हैं. वो ऐसा सोचते है, कि आप उनसे बहुत कुछ बेहतर पा सकते है. आपके आकर्षण से उनको आपके खोने का डर लगता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










