
टैरो राशिफल 25 जनवरी 2024: मीन राशि वाले प्रिय के सामने विवाह का रख सकते हैं प्रस्ताव, परिजनों की भी मिलेगी सहमति
AajTak
tarot horoscope 25 January: आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो गई है, आपके जीवन में जो बदलाव आया है,उसने आपकी सोच और व्यवहार में भी बदलाव ला दिया है. आपका व्यक्तित्व पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है.
मीन (Pisces):- Cards:- The Magician
कुछ समय पूर्व ही आप ने काफी महत्वपूर्ण पद प्राप्त किया है. आप काफी प्रफुल्लित हैं. अपनी इस उपलब्धि पर आप अपने सभी प्रियजनों,मित्रो और सहयोगियों के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो गई है, आपके जीवन में जो बदलाव आया है,उसने आपकी सोच और व्यवहार में भी बदलाव ला दिया है. आपका व्यक्तित्व पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है.
आप अपने प्रिय के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखने की चाह रख रहे है. आपका प्रिय काफी समय से इस प्रस्ताव का इंतजार कर रहा है. आप को पूरा विश्वास है, कि आपके प्रस्ताव को ना केवल आपके प्रिय की स्वीकृति मिलेगी साथ ही आप दोनों के परिजन भी इस रिश्ते को सहमति दे देंगे. आपके कार्य क्षेत्र में आपको कुछ बेहतर अवसर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन सभी अवसरों में से सर्वश्रेष्ठ अवसर का चयन कर अपने लिए सफलता के मार्ग को प्रशस्त करने की पुरजोर कोशिश करना चाहिए आपको.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











