
टैरिफ से एक्सपोर्ट घटा... लेकिन भारत ने कर दिया ये बड़ा खेल, Trump को तगड़ा जवाब
AajTak
Donald Trump के भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ का बुरा असर निर्यात पर पड़ा है, लेकिन मोदी सरकार के टैरिफ के असर को कम करने के लिए उठाए गए कदमों का पॉजिटिव असर GDP Growth के शानदार आंकड़ों के रूप में दिखा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) का भारत पर लगाए गए 50% हाई टैरिफ (US Tariff) के तमाम सेक्टर्स पर नुकसान देखने को मिले हैं. एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो US Tariff के चलते भारत का अमेरिका को निर्यात महज पांच महीने में 28 फीसदी से ज्यादा कम हो गया है. एक्सपोर्ट घटने से कई क्षेत्रों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है, लेकिन दूसरी ओर ट्रंप के इस टैरिफ अटैक के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार ने सभी को चौंका दिया है. दूसरी तिमाही में India GDP Growth उम्मीद से बेहतर 8.2% रही है. आइए समझते हैं आखिर भारत की कौन सी स्ट्रेटजी काम कर गई?
Tariff से कितना नुकसान? अमेरिका हमेशा से ही भारत के लिए सबसे बड़ा निर्यात बाजार रहा है, लेकिन 50% US Tariff के चलते इसमें तेज गिरावट देखने को मिली है. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से अमेरिका का शिपमेंट मई में 8.83 अरब डॉलर से घटकर अक्टूबर में 6.31 अरब डॉलर हो गया, जो सिर्फ 5 महीनों के भीतर 28.5% की गिरावट दर्शाता है. India Export Fall इसी साल 2 अप्रैल में ट्रंप के 10% टैरिफ के बाद शुरू हुआ और 7 अगस्त को रेसिप्रोकल टैरिफ 25% और फिर 27 अगस्त को ये 50% किए जाने से गिरावट और भी तेज होती चली गई
GTRI के मुताबिक, अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुएं पर लगाया गया 50% टैरिफ, वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है, जबकि चीन को 30% अमेरिकी टैरिफ, जबकि जापान को 15% टैरिफ का सामना करना पड़ा. US Tariff का निगेटिव इम्पैक्ट उन सेक्टर्स पर भी देखने को मिला है Tariff Free हैं, जैसे स्मार्टफोन, फार्मा और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, जिनमें 25.8% की गिरावट आई और ये मई के 3.42 अरब डॉलर से कम होकर अक्टूबर में 2.54 अरब डॉलर रह गया.
इतना नुकसान, फिर भी GDP ग्रोथ हाई भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की तेज रफ्तार का लोहा वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ तक दुनियाभर की ग्लोबल एजेंसियों और संगठनों ने माना है. भारत ने इसे साबित भी किया है. 50 फीसदी टैरिफ के बुरे असर के बावजूद देश की जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth) दूसरी तिमाही में ताबड़तोड़ 8.2% रही. ये लगातार दूसरी तिमाही नहीं, जबकि इकोनॉमिक ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रही है. जून तिमाही में 7.8% रही थी.
अब सवाल ये है कि आखिर जहां एक ओर टैरिफ से देश के निर्यात घटने से तमाम सेक्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा, तो फिर आखिर इकोनॉमी की रफ्तार पर इसका असर क्यों नहीं दिखा. तो बता दें कि भारत ने अमेरिकी टैरिफ के असर को कम करने के लिए जिस स्ट्रेटजी पर काम किया, वो कमाल कर गई. इसका अंदाजा इस बात से भी लगता है कि जहां भारत का अमेरिका को निर्यात सितंबर में ही 11.9% घट गया था, लेकिन दूसरी ओर उस महीने भारत का कुल निर्यात 6.75% बढ़ा था. US Tariff के बाद एडजस्ट हो रहे भारत के एक्सपोर्ट को अन्य आंकड़ों से भी समझा जा सकता है. जहां अमेरिका को भारत का जेम्स और ज्वेलरी एक्सपोर्ट 76% गिरा, तो वहीं इनका कुल निर्यात सिर्फ 1.5% ही कम हुआ.
कौन सी स्ट्रेटजी आई भारत के काम दरअसल, James&Jewellery सेक्टर के आंकड़ों से समझें, तो अमेरिकी निर्यात घटा, लेकिन UAE, हांगकांग और बेल्जियम में ग्रोथ से सपोर्ट मिला, जिससे टैरि का असर कम हुआ और कुल निर्यात में मामूली गिरावट आई. भारत के तमाम सेक्टर ने विविधिकरण का रास्ता अपना और दूसरे बाजारों की तरफ रुख कर दिया. ऑटो पार्ट्स के लिए भी जर्मनी और थाईलैंड जैसे देशों से तगड़ी डिमांड मिली.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






