टैरिफ महंगा करने के बाद Airtel का नया ऑफर, इन प्रीपेड प्लान्स के साथ रोज 500MB डेटा फ्री
AajTak
Bharti Airtel ने हाल ही में अपने प्लान्स को महंगा किया था. अब ये यूजर्स को डेली 500MB एडिशनल डेटा दे रहा है. हालांकि, ये ऑफर कुछ सेलेक्टेड प्लान्स के साथ ही उपलब्ध है. एडिशनल डेटा का ये ऑफर Airtel के 265 रुपये, 299 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये वाले प्लान्स के साथ दिया जा रहा है.

265 रुपये वाला Airtel का प्रीपेड प्लान ऐसे 1GB डेली डेटा के साथ आता है लेकिन ऑफर के बाद इसमें आपको 1.5GB डेली डेटा 28 दिन के लिए दिया जाएगा. ऑफर में 299 रुपये वाला प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आएगा. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है.
कंपनी के 719 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा 84 दिन के लिए दिया जाएगा. कंपनी का 839 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर में 2.5GB डेली डेटा के साथ आएगा. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.