
'टैरिफ बम' का काउंटडाउन शुरू, ट्रंप बोले- अमेरिका दुनिया की गुल्लक बना रहा, आज आजादी का दिन
AajTak
ट्रंप वादा कर रहे हैं कि उनकी नई व्यापारिक नीतियां अमेरिका को 'लूटे जाने' से बचाएंगी और देश को एक 'स्वर्ण युग' की ओर ले जाएंगी. मंगलवार को व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि ये नए टैरिफ राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद लागू हो जाएंगे. इस टैरिफ का उद्देश्य उन 'अनुचित व्यापार नीतियों' का मुकाबला करना है, जिनसे अमेरिकी श्रमिकों और उद्योगों को नुकसान हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'It's Liberation Day in America' (अमेरिका में आज आजादी का दिन है).' वह अमेरिकी समयानुसार शाम 4:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे) व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अपने कैबिनेट सदस्यों के साथ टैरिफ की घोषणा करने वाले हैं.
आज ट्रंप करेंगे टैरिफ का ऐलान
ट्रंप वादा कर रहे हैं कि उनकी नई व्यापारिक नीतियां अमेरिका को 'लूटे जाने' से बचाएंगी और देश को एक 'स्वर्ण युग' की ओर ले जाएंगी. मंगलवार को व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि ये नए टैरिफ राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद लागू हो जाएंगे. इस टैरिफ का उद्देश्य उन 'अनुचित व्यापार नीतियों' का मुकाबला करना है, जिनसे अमेरिकी श्रमिकों और उद्योगों को नुकसान हुआ है.
'लंबे समय से दुनिया का गुल्लक बना था अमेरिका'
ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'काफी समय से अमेरिका दुनिया का गुल्लक बना हुआ था. आज, हम नियंत्रण वापस ले रहे हैं. यह हमारा लिबरेशन डे है- अनुचित व्यापार समझौतों, अमेरिकी सामानों पर लगाए गए भारी शुल्क और हमारे व्यवसायों व श्रमिकों को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों से आज़ादी का दिन.'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








