
'टैक्सपेयर्स के पैसे पर नौटंकी सर्कस...', क्लाउड सीडिंग फेल होने के बाद दिल्ली सरकार पर AAP हमलावर
AajTak
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल फेल होने पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'केंद्र पहले ही बता चुका था कि सर्दियों में यह मुमकिन नहीं.' AAP ने कहा कि विशेषज्ञों ने रसायनों के नुकसान की चेतावनी दी थी.
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के विफल ट्रायल के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने दिसंबर 2024 में तत्कालीन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को दिए गए जवाब में साफ कर दिया था कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान क्लाउड सीडिंग संभव नहीं है.
AAP का आरोप है कि टैक्सपेयर्स के पैसे पर 'नौटंकी सर्कस' किया जा रहा है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कृत्रिम बारिश पर CAQM, IMD और CPCB से विशेषज्ञों की राय मांगी गई थी.
एक्सपर्ट्स की राय थी कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) से बनने वाले बादलों के लिए क्लाउड सीडिंग की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस अवधि (सर्दियों) में प्राकृतिक बारिश होती है.
ऊंचाई वाले बादलों पर सीडिंग की सीमाएं...
विशेषज्ञों की राय के मुताबिक, ऊंचाई वाले बादलों पर प्रतिबंधों की वजह से सीडिंग नहीं की जा सकती है. यहां तक कि अगर सीडिंग होती भी है, तो बारिश या पानी की बूंदें सतह तक पहुंचने से पहले ही वाष्पीकृत हो जाएंगी. यह बात भी विशेषज्ञों ने कही थी.
हानिकारक रसायनों का खतरा

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







