
टैंक, ड्रोन और 1000 सैनिक... कहां है कुर्स्क इलाका जहां घुस गई है यूक्रेन की सेना, रूस के बॉर्डर के अंदर पहला अटैक
AajTak
रूस की सेना इस इलाके में यूक्रेन के सैनिकों से जूझती रही. रूसी सीमा को तोड़कर पहुंचे यूक्रेन के सैनिकों ने यहां जमकर तबाही मचाई. रूसी अधिकारियों के मुताबिक यह रूस के किसी इलाके में यूक्रेन का अब तक सबसे बड़ा हमला है.
जंग शुरू होने के बाद से रूस के हमलों का शिकार बनते आए यूक्रेन ने अब रूस के अंदर घुसकर हमला करना शूरू कर दिया है. हाल ही में यूक्रेनी सेना ने रूस की बॉर्डर में घुसकर कुर्स्क शहर में जमकर तबाही मचाई. रूस का कुर्स्क यूक्रेन के अहम शहर खारकीव से 85 मील (करीब 140 किलोमीटर) दूर है. यह शहर कुर, टस्कर और सीम नदियों के संगम पर स्थित है, जिसकी जनसंख्या 4 लाख 40 हजार है.
दरअसल, रूस की सेना इस इलाके में यूक्रेन के सैनिकों से जूझती रही. रूसी सीमा को तोड़कर पहुंचे यूक्रेन के सैनिकों ने यहां जमकर तबाही मचाई. रूसी अधिकारियों के मुताबिक यह रूस के किसी इलाके में यूक्रेन का अब तक सबसे बड़ा हमला है. उनका कहना है कि 1,000 यूक्रेनी सैनिकों ने 6 अगस्त की सुबह टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ रूस की सीमा में घुसपैठ की. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले को यूक्रेन की 'उकसावे वाली कार्रवाई' बताया है.
पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने कही ये बात
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि यूक्रेन का हमला रूस को मोर्चे से संसाधन हटाने के लिए मजबूर करने और पश्चिम को यह दिखाने का प्रयास था कि यूक्रेन अभी भी लड़ सकता है. कुर्स्क हमले के बाद, रूस को अपने युद्ध के उद्देश्यों का विस्तार करके पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहिए.
पुतिन दे चुके हैं परमाणु जंग की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






