टेस्ला कार को शख्स ने दी नई जगह ले जाने की कमांड, जहां पहुंची कि एलन मस्क भी हुए हैरान!
AajTak
दुनिया भर में टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से आगे बढ़ गई है कि अब कई बार इंसान अपने फैसले भी मशीनों पर छोड़ देता है. यानी मशीनों को यह अधिकार दे देता है कि वे उनके लिए निर्णय लें. कुछ ऐसा ही हुआ एक टेस्ला मालिक के साथ, और फिर जो हुआ, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

टेस्ला कारें दुनियाभर में इसलिए मशहूर हैं, क्योंकि इनमें ऑटोपायलट मोड जैसी सुविधाएं होती हैं. ये कारें खुद ब्रेक, स्टीयरिंग और स्पीड कंट्रोल कर सकती हैं। एक टेस्ला मालिक ने इसी ऑटोपायलट मोड का फायदा उठाते हुए कार को कमांड दी कि वह उसे किसी नई जगह लेकर जाए। लेकिन कार ने उसे ऐसी जगह पहुंचा दिया कि वह खुद भी हैरान रह गया.
अमेरिका के ज़ैक जेनकिंस ने टेस्ला की फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) फीचर का परीक्षण करने के लिए कहा कि मुझे ऐसी जगह ले चलो जहाँ मैं कभी नहीं गया हूं. उम्मीद थी कि कार किसी नए रेस्तरां या घूमने-फिरने की जगह ले जाएगी, लेकिन कार सीधे एक जिम के सामने जाकर रुक गई.
देखें वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: लाइव शो के दौरान आया भूकंप, हिली जमीन... एंकर ने ऐसे संभाला खुद को, वायरल हुआ वीडियो!