
टेलीग्राम के 'विक्की डोनर' का ऑफर- मेरे स्पर्म से मां बनने वाली लड़कियों को...
AajTak
पावेल डुरोव का दावा कि उन्होंने 15 साल पहले एक दोस्त की मदद करने के लिए स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था. उसके बाद से लेकर अब तक उनके स्पर्म के जरिए 12 अलग-अलग देशों में 100 से ज्यादा बच्चे पैदा हुए हैं.
रूस में जन्मे टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव ने 37 साल और उससे कम उम्र की उन महिलाओं के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) इलाज का पूरा खर्च उठाने की पेशकश की है, जो उनके स्पर्म की मदद से मां बनना चाहती हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 41 साल के डुरोव ने 2013 में एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की स्थापना की थी. उनका दावा है कि वह स्पर्म डोनेशन के जरिए अब तक 100 से अधिक बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं. इसके अलावा, उनके तीन रिश्तों से छह बच्चे भी हैं. डुरोव सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उनके सभी जैविक बच्चों को उनकी संपत्ति में समान हिस्सा मिलेगा, चाहे वे किसी भी तरीके से जन्मे हों.
डुरोव ने कई इंटरव्यू और सार्वजनिक पोस्ट में स्पर्म डोनेशन को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि दुनियाभर में पुरुषों की प्रजनन क्षमता घट रही है. उन्होंने स्पर्म की संख्या में गिरावट के लिए प्रदूषण और प्लास्टिक जैसे पर्यावरणीय कारणों को जिम्मेदार ठहराया.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डुरोव का स्पर्म अब भी मॉस्को स्थित एक फर्टिलिटी क्लीनिक में उनके पहले के दान के रूप में संग्रहित है. यह स्पर्म 37 साल या उससे कम उम्र की अविवाहित महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता है, ताकि कानूनी जटिलताओं से बचा जा सके. हालांकि डुरोव अब सीधे तौर पर स्पर्म डोनेट नहीं करते, लेकिन क्लीनिक ने कथित तौर पर उनके जेनेटिक प्रोफाइल को अत्यधिक अनुकूल बताया है और पुष्टि की है कि योग्य महिलाओं के लिए IVF का पूरा खर्च डुरोव खुद उठाएंगे.
डुरोव के अनुसार, उनकी इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी, जब उन्होंने एक ऐसे दोस्त की मदद की थी जिसे संतान प्राप्ति में कठिनाई हो रही थी. इसके बाद फर्टिलिटी विशेषज्ञों ने उन्हें दान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि स्वस्थ स्पर्म डोनरों की भारी कमी है. जुलाई 2024 में टेलीग्राम पर एक पोस्ट में डुरोव ने पुष्टि की थी कि उनका स्पर्म अब भी उपलब्ध है और उनके दान से 12 देशों में परिवारों को संतान सुख मिला है.
एक अुमान के मुताबिक, 14 से 17 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति वाले डुरोव उन गिने-चुने अमीर टेक उद्यमियों में शामिल हैं, जो जनसंख्या में गिरावट और प्रजनन को लेकर खुलकर बोल रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






