
'टेनिस खिलाड़ी के छोटे कपड़े पहनने पर ताने देते थे पिता के दोस्त, कहते धंधा करा दो...', दोस्त ने बताया किस्सा
AajTak
युवा टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. खुद को राधिका की 'बेस्ट फ्रेंड' बताने वाली हिमांशिका सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर राधिका के पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
युवा टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. खुद को राधिका की 'बेस्ट फ्रेंड' बताने वाली हिमांशिका सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर राधिका के पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि राधिका की हत्या पहले से प्लान की गई थी और उसके पिता मानसिक तनाव में थे.
बेटी के छोटे कपड़े पहनने पर ताने देते थे पिता के दोस्त हिमांशिका ने कहा कि वह राधिका को पिछले 10 सालों से जानती थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि राधिका के पिता दीपक यादव अपने ऐसे दोस्तों से प्रभावित थे जो राधिका की सफलता से जलते थे. ये लोग उन्हें ताने देते थे कि वह बेटी की कमाई पर पल रहे हैं और बेटी छोटे कपड़े पहनती है, मेकअप करती है, उसे 'धंधा' करवाने की सलाह तक देते थे.
राधिका को वीडियो बनाना, रील्स डालना पसंद था हिमांशिका ने आगे बताया कि राधिका का परिवार काफी रूढ़िवादी था और ‘लोग क्या कहेंगे’ की मानसिकता से बुरी तरह ग्रसित था. राधिका को वीडियो बनाना, रील्स डालना पसंद था, लेकिन परिवार के दबाव में उसने यह सब करना बंद कर दिया. उसे घर में हर चीज के लिए सवालों का जवाब देना पड़ता था. यहां तक कि अगर वह हिमांशिका के साथ होती, तब भी परिवार वीडियो कॉल कर यह सुनिश्चित करता कि वह किसके साथ है.
10 दिन पहले कही थी ये बात उन्होंने यह भी बताया कि राधिका की मौत से 10 दिन पहले वह पूरी तरह टूट चुकी थी और उसने परिवार से कहा था कि वह अब उनके हिसाब से जीने को तैयार है. हिमांशिका के अनुसार, राधिका के पिता मानसिक रूप से अस्थिर लगते थे और भावशून्य चेहरा लेकर घूमते थे.
'हत्या तीन दिन पहले ही प्लान कर ली गई थी' उन्होंने 'लव जिहाद' के सभी दावों को खारिज करते हुए सबूत की मांग की और यह भी दावा किया कि राधिका को जिस म्यूजिक वीडियो शूट के बहाने बुलाया गया था, वहां खुद उसके पिता उसे लेकर गए थे. उनका दावा है कि हत्या तीन दिन पहले ही प्लान कर ली गई थी.
पुलिस ने राधिका के पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








