
टेकऑफ होते ही लगे झटके, बेहोशी और जकड़न... इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट (Indigo flight) में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) कराई गई. लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीज इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती है, पता चला है कि उसे दौरे की बीमारी है.
बेंगलुरु से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo flight) में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) कराई गई. विमान की लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पता चला है कि यात्री को दौरे की बीमारी है.
एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से पटना के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई. विमान के टेकऑफ होते ही यात्री को तेज झटके लगने लगे, जिससे वह होश खोने लगा.
यह भी पढ़ें: विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान
इसके बाद फ्लाइट स्टाफ ने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन यात्री की तबीयत बिगड़ती गई. उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. यात्री को शरीर में जकड़न महसूस होने लगी. इसके बाद नागपुर हवाई अड्डे पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग होने के बाद बीमार पैसेंजर को केआईएमएस - किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस मामले में अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यात्री ने फ्लाइट के टेकऑफ होने के बाद तेज झटके लगने, होश खोने और शरीर में जकड़न होने की शिकायत की थी.
फ्लाइट के स्टाफ ने यात्री को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद आपात लैंडिंग कराई गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीज दौरे की बीमारी से पीड़ित है. उसका अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में इलाज किया जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










