
टेंट, शेड और सैनिक, सब हटेंगे... दिवाली से पहले भारत-चीन के बीच इन 2 इलाकों से पूरा होगा डिसइंगेजमेंट
AajTak
28-29 अक्टूबर तक डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इस महीने के अंत तक गश्त शुरू हो जाएगी. इस दौरान शेड, टेंट और ट्रुप्स जैसे सभी अस्थायी ढांचे हटाएं जाएंगे. दोनों पक्ष क्षेत्र पर निगरानी रखेंगे. देपसांग और डेमचोक में गश्त पॉइंट वे पॉइंट होंगे, जहां हम अप्रैल 2020 से पहले पारंपरिक रूप से गश्त करते थे.
भारत और चीन के बीच ईस्ट लद्दाख को लेकर हालात सामान्य होने लगे हैं. सेना के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस महीने के अंत तक डेमचोक और देपसांग में गश्त फिर से शुरू हो जाएगी. भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव से बचने के लिए समन्वित तरीके से गश्त होगी. सूत्रों के मुताबिक 28-29 अक्टूबर तक डिसइंगेजमेंट की प्रोसेस पूरी हो जाएगी. सेना के सूत्रों के अनुसार नया समझौता सिर्फ देपसांग और डेमचोक के लिए लागू होगा और अन्य स्थानों के लिए नहीं. ये समझौता पैंगोंग लेक के किनारों सहित बफर ज़ोन के लिए लागू नहीं होगा. दोनों पक्षों (भारत और चीन) के सैनिक अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस आ जाएंगे और वे उन क्षेत्रों में गश्त करेंगे, जहां उन्होंने अप्रैल 2020 तक गश्त की थी.
इसके साथ ही नियमित रूप से ग्राउंड कमांडरों की बैठकें आयोजित होगीं, एक निश्चित संख्या में ही सैनिक गश्त कर सकेंगे. समझौते के अनुसार, किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए दोनों पक्ष एक-दूसरे को सूचित करेंगे कि कब गश्त की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक स्थिति सामान्य करने के लिए सभी स्तरों पर कई बार बातचीत की गई है.
28-29 अक्टूबर तक डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इस महीने के अंत तक गश्त शुरू हो जाएगी. इस दौरान शेड, टेंट और ट्रुप्स जैसे सभी अस्थायी ढांचे हटाएं जाएंगे. दोनों पक्ष क्षेत्र पर निगरानी रखेंगे. देपसांग और डेमचोक में गश्त पॉइंट वे पॉइंट होंगे, जहां हम अप्रैल 2020 से पहले पारंपरिक रूप से गश्त करते थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







