
टूल किट मामला: निकिता जैकब की अग्रिम जमानत अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट 9 मार्च को करेगा सुनवाई
AajTak
टूल किट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट दिशा रवि को पहले ही जमानत पर रिहा कर चुकी है जबकि दूसरे आरोपी शांतनु मुलुक की गिरफ्तारी पर 9 मार्च तक के लिए कोर्ट ने रोक लगा दी है.
टूलकिट मामले में निकिता जैकब की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनावई 9 मार्च को होगी. पटियाला हाउस कोर्ट के जज धर्मेन्द्र राणा ने कहा कि वो दूसरे आरोपी शांतनु की याचिका के साथ ही निकिता की याचिका पर 9 तारीख को सुनवाई करेंगे. टूल किट मामले में आरोपी निकिता जैकब ने पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी सोमवार को दाख़िल की थी. निकिता जैकब को इस मामले में मुंबई कोर्ट से 17 फरवरी को 3 हफ्ते के लिए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी लेकिन कोर्ट ने उसे निर्देश दिया था कि इस अवधि के खत्म होने के दौरान वह दिल्ली की अदालत में ही अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाए. टूल किट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट दिशा रवि को पहले ही जमानत पर रिहा कर चुकी है जबकि दूसरे आरोपी शांतनु मुलुक की गिरफ्तारी पर 9 मार्च तक के लिए कोर्ट ने रोक लगा दी है. आज इस मामले में सुनवाई के दौरान निकिता जैकब की वकील रेबेका जॉन ने कोर्ट को बताया कि निकिता की गिरफ्तारी पर 10 मार्च तक के लिए रोक है. लिहाजा कोर्ट इस मामले में शांतनु और निकिता दोनों की अग्रिम जमानत अर्जी पर एक साथ 9 मार्च को सुनवाई कर सकता है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









