
टूटकर ग्राउंड पर गिरा विमान का पहिया, फिर पायलट ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान
AajTak
फ्लाइट में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और बैली लैंडिंग करने का फैसला लिया गया. नतीजा ये हुआ कि समय रहते वो फ्लाइट मुंबई में सुरक्षित लैंड करवाई गई.
मरीजों को लेकर नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस को उस समय बीच में मुंबई की तरफ डाइवर्ट करना पड़ गया जब वह फ्लाइट नागपुर से टेक ऑफ करने जा रही थी. यह सब इसलिए किया गया क्योंकि उसका एक टायर अलग हो कर जमीन पर गिर गया. इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, C-90 एयरक्राफ्ट को नागपुर से हैदराबाद जाना था. एयर एंबुलेंस में कुल पांच लोग मौजूद थे, जिसमें 2 क्रू मेंबर, एक डॉक्टर और मरीज शामिल थे. लेकिन जैसे ही वो एयर एंबुलेंस नागपुर से टेकऑफ हुई, उसमें कुछ दिक्कत आने लगी. पता चला कि नागपुर एयरपोर्ट पर ही जब टेकऑफ की तैयारी थी, तब तक एक पहिया अलग होकर ग्राउंड पर गिर गया. परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए फ्लाइट में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और बैली लैंडिंग करने का फैसला लिया गया. नतीजा ये हुआ कि समय रहते वो फ्लाइट मुंबई में सुरक्षित लैंड करवाई गई. अब मरीज को मुंबई के ही एक अस्पताल में एडमित करवा दिया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










