
टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा फेरबदल... भारतवंशी स्पिनर की एंट्री
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर तनवीर सांघा को एडम जाम्पा की जगह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. जांम्पा निजी कारणों से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनकी पत्नी उनके दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर तनवीर सांघा को एडम जाम्पा की जगह भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. जाम्पा निजी कारणों से शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
जाम्पा की पत्नी हैरियट उनके दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. यात्रा की लंबी दूरी के कारण वे पर्थ में पहला वनडे नहीं खेल पाए थे, लेकिन एडिलेड (जहां उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया) और सिडनी में खेले. जाम्पा पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं.
23 साल के भारतवंशी तनवीर सांघा, जो सिडनी थंडर के लिए बीबीएल में खेलते हैं, अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 2023 में आखिरी टी20 खेला था. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
शानदार फॉर्म में चल रहे तनवीर हाल ही में भारत ए के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के लिए 7 विकेट झटके और इस समय वन-डे कप में न्यू साउथ वेल्स की ओर से चार मैचों में 10 विकेट लेकर शीर्ष गेंदबाज हैं.
अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो तनवीर सांघा लेफ्ट-आर्म स्पिनर मैट कुह्नमैन के साथ मिलकर दो स्पिनरों का संयोजन बना सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में कई मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं जो एशेज की तैयारियों के अलग-अलग चरणों में हैं. जोश हेजलवुड पहले दो मैचों (कैनबरा और सिडनी) के बाद टीम से बाहर हो जाएंगे, जबकि सीन एबॉट तीसरे मैच (होबार्ट) के बाद टीम छोड़ देंगे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











