
टीवी शो में दिखेगी चर्चित प्लेबॉय महल की कहानी, 'ड्रग्स के साथ होती थी सेक्स पार्टी'
AajTak
प्लेबॉय मैगजीन के मालिक ह्यूज हेफनर की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अमेरिकन मॉडल हॉली मैडिसन ने कुछ सालों पहले हेफनर के प्लेबॉय महल में बिताए गए समय के बारे में बात कर सनसनी मचा दी थी. अब उनके अनुभवों पर आधारित एक टीवी सीरीज लॉन्च हो रही है. हॉली ने बताया था कि कैसे इस महल में ड्रग्स और सेक्स का कल्चर चलता था.
प्लेबॉय मैगजीन के मालिक ह्यूज हेफनर की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अमेरिकन मॉडल हॉली मैडिसन ने कुछ सालों पहले हेफनर के प्लेबॉय महल में बिताए गए समय के बारे में बात कर सनसनी मचा दी थी. अब उनके अनुभवों पर आधारित एक टीवी सीरीज लॉन्च हो रही है. हॉली ने बताया था कि कैसे इस महल में ड्रग्स और सेक्स का कल्चर चलता था और एक दौर में तो वे इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने सुसाइड करने का मन बना लिया था. हॉली उस दौर में 20 के आसपास उम्र की रही होंगी जब हेफनर के एक दोस्त ने उन्हें प्लेबॉय महल में इन्वाइट किया था. वे उस समय एक वेट्रेस के तौर पर काम करती थीं. हॉली को लगा था कि वे एक बार इस पार्टी में जाएंगी और फिर लौट आएंगी लेकिन धीरे-धीरे वे हर हफ्ते संडे को इन पूल पार्टियों में जाने लगीं. इसके एक साल बाद वे हेफनर की गर्लफ्रेंड बन गईं ताकि वे लॉस एजेंलेस में समय बिता सकें. हॉली को लगता था कि वे इस महल में सुरक्षित हैं लेकिन इस महल में रहने की कीमत सबको चुकानी पड़ती थी. हॉली के मुताबिक, हेफनर एक प्रकार का ड्रग्स उन्हें देते थे जिसके बारे में लियोनार्डो डि कैप्रियो की फिल्म वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट में भी बात की जा चुकी है कि ये 70-80 के दौर का कितना खतरनाक ड्रग था. हालांकि वे ड्रग्स को लेने से इनकार कर देती थीं लेकिन उन्हें हेफनर के साथ संबंध बनाने पड़ते थे. हॉली के मुताबिक, हम दोनों के बीच किसी भी तरह की केमिस्ट्री नहीं थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










