
टीवी छोड़ डिजिटल हुआ कपिल शर्मा का शो, फैन ने परेशान होकर की शिकायत, मिला ये जवाब
AajTak
कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जिससे पारंपरिक टीवी पर परिवार के साथ बैठकर देखने का अनुभव खत्म हो गया है. दर्शक इस बदलाव से नाखुश हैं, क्योंकि वे एक साथ हंसने के उन पलों को मिस कर रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने कपिल से शिकायत की है.
कपिल शर्मा देश के सबसे मशहूर कॉमेडियन हैं. उनके चुटकुलों और मजेदार बातचीत ने लाखों परिवारों का दिल जीता है. पहले उनका शो हर शनिवार-रविवार को टीवी पर आता था, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर मजे से देखता था. लेकिन अब शो नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव आता है और डिजिटल हो गया है. बहुत से दर्शक उस पुराने 'साथ बैठकर हंसने' वाले पल को मिस कर रहे हैं.
कपिल से फैन ने की शिकायत
इसी बात को लेकर एक फैन ने खुद कपिल को X पर टैग करते हुए शिकायत की. फैन ने ट्वीट किया, 'जब द कपिल शर्मा शो टीवी पर आता था तो हर घर में शनिवार-रविवार का प्लान फिक्स होता था. सब साथ बैठकर देखते थे. लेकिन OTT पर आने के बाद हम लोग अब साथ नहीं देख पाते.' इसका जवाब भी कपिल शर्मा ने दिया है. उन्होंने जवाब में लिखा, 'लेकिन अब तो अपनी सुविधा के हिसाब से देख सकते हो ना.'
टीवी के किंग हुआ करते थे कपिल
इस जवाब से बहुत से यूजर्स सहमत नहीं हुए. उन्होंने कहा कि सुविधा भले मिल जाए, लेकिन परिवार के साथ बैठकर हंसने की वो खुशी और वैल्यू नहीं मिलती. कपिल का शो पहले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के नाम से कलर्स चैनल पर जून 2013 से जनवरी 2016 तक चला. फिर क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से शो छोड़कर कपिल ने सोनी पर 'द कपिल शर्मा शो' शुरू किया था, जो अप्रैल 2016 से जुलाई 2023 तक चला. 2024 से कपिल शर्मा अपना शो लेकर पूरी तरह स्ट्रीमिंग पर आ गए. इसका नाम 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' रखा गया, जो नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है और दुनियाभर में उपलब्ध है.
सिल्वर स्क्रीन पर कर रहे वापसी

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











