
टीवी एक्ट्रेस Pooja Banerjeee ने स्विमसूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 2022 से है ये उम्मीद
AajTak
पूजा बनर्जी ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक नया फोटो शेयर किया है. इस फोटो में वह ग्रीन और पिंक कलर का स्विमसूट पहने बैठी हैं. उनका बेबी बंप फोटो में देखा जा सकता है. पूजा चेहरे पर प्यारी मुस्कराहट है और आपको में उम्मीद की किरण देखी जा सकती है. फोटो को शेयर करते हुए पूजा बनर्जी ने लिखा, ''मेरे दिमाग में बहुत कुछ है. और दिल में भी. मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं... 2022 अच्छे होना.''
2022 में कई सेलेब्स के घर नन्हें मेहमान आने वाले हैं. इनमें से एक सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' की निवेदिता यानी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी भी हैं. पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल जल्द ही माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं. ऐसे में पूजा उम्मीद कर रही हैं साल 2022 उनके लिए अच्छा होगा.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










