
'टीचर लॉक करके रखता था, 10 बच्चे थे उसके...', गाजा से लौटे इजरायली बंधक ने सुनाई आपबीती
AajTak
हमास के कब्जे से अभी तक 70 से अधिक बंधक रिहा हो चुके हैं. इस बीच हमास की कैद से आजाद हुए एक बंधक ने कैद के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उसे बंधक बनाकर रखा गया था. बंधक ने यह भी कहा कि जिस शिक्षक ने उसे बंधक बनाया था वह 10 बच्चों का पिता था.
इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष बीते 6 दिनों से अस्थायी रूप से रूका हुआ है. संघर्ष विराम के पांचवे दिन हमास ने कई बंधक इजरायल को सौंपे और बदले में इजरायल ने कुछ फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा. हमास के कब्जे से छूटकर लौटे बंधकों में से एक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में गाजा से रिहा किए गए बंधकों में से एक ने बताया कि उसे यूएनआरडब्ल्यूए शिक्षक ने एक अटारी में लगभग 50 दिनों तक बंधक बनाकर रखा था.
शिक्षक और डॉक्टर ने किया था कैद
रिहा किए गए शख्स की कहानी चैनल 13 के पत्रकार अल्मोग बोकर द्वारा एक्स पर साझा की गई है. बंधक ने यह भी कहा कि जिस शिक्षक ने उसे बंधक बनाया था वह 10 बच्चों का पिता था. बंधक ने बताया कि उसे बमुश्किल भोजन या चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई थी और शिक्षक द्वारा उसे बंद करके रखा गया था.
इसके अलावा, पत्रकार बोकर की रिपोर्ट में एक अन्य बंधक का भी हवाला दिया गया है जिसमें कहा गया है कि उसे गाजा के एक डॉक्टर ने बंधक बना लिया था जो बच्चों के मरीजों का इलाज करता था.
स्कूल पर उठते रहे हैं सवाल
इसी महीने की शुरुआत की एक रिपोर्ट में, वेस्ट बैंक के नब्लस (Nablus) में यूएनआरडब्ल्यूए द्वारा संचालित स्कूल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में एक युवा छात्र गाजा में हमास के "जिहाद योद्धाओं" की जीत का आह्वान कर रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






