
टीचर भी रह गए हैरान! जब दिखाई 100 नंबर वाली कॉपी, बोले- 'नंबर काटूं भी तो कैसे'
AajTak
बोर्ड की परीक्षा चल रही है. सालों की कड़ी मेहनत के बाद हर छात्र के मन में यही सवाल होता है कि आखिर ऐसी कॉपी कैसे लिखें, जिससे पूरे अंक मिल सकें. बच्चे पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन जब अपनी पूरी तैयारी को उत्तर पुस्तिका में उतारने की बारी आती है, तो समझ नहीं आता कि जवाब कैसे लिखें ताकि पूरे नंबर मिलें.
बोर्ड की परीक्षा चल रही है. सालों की कड़ी मेहनत के बाद हर छात्र के मन में यही सवाल होता है कि आखिर ऐसी कॉपी कैसे लिखें, जिससे पूरे अंक मिल सकें. बच्चे पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन जब अपनी पूरी तैयारी को उत्तर पुस्तिका में उतारने की बारी आती है, तो समझ नहीं आता कि जवाब कैसे लिखें ताकि पूरे नंबर मिलें.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक ने एक छात्र की इंग्लिश विषय की उत्तर पुस्तिका दिखाई है. वीडियो में शिक्षक दावा कर रहे हैं कि इस छात्र को 100 में 100 अंक मिले हैं, क्योंकि कॉपी इतनी बेहतरीन तरीके से लिखी गई है कि नंबर काटने की कोई गुंजाइश ही नहीं है.
शिक्षक छात्र की उत्तर पुस्तिका के हर पेज को दिखाते हुए बताते हैं कि इसमें अलग-अलग हेडिंग दी गई हैं, कहीं भी कोई गलती नहीं है और पूरी कॉपी सुंदर हैंडराइटिंग में लिखी गई है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि शायद इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी 100 में 100 अंक पाने का राज पता चल जाए.
देखें वायरल वीडियो
अक्सर टीचर्स की शिकायत होती है कि छात्र आंसर शीट लिखते समय सही क्रम का पालन नहीं करते, जिससे नंबर कट जाते हैं. लेकिन इस कॉपी में टीचर ने दिखाया है कि कैसे सिलसिलेवार तरीके से हर जवाब लिखा गया है. ब्लैक पेन का इस्तेमाल हेडिंग के लिए किया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि कौन सा जवाब किस प्रश्न का है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










