
टीचर ने 16 साल की स्टूडेंट से बनाए संबंध, पकड़े जाने के डर से किया था ये काम!
AajTak
पुलिस आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. टीचर को किसी भी स्कूल में पढ़ाने से बैन कर दिया गया है.
एक 32 साल के टीचर पर स्टूडेंट के साथ सेक्शुअल रिलेशन बनाने पर कार्रवाई हुई है. टीचर ने पहली बार स्टूडेंट के साथ तब संबंध बनाया था, जब वो महज 16 साल की थी. फिलहाल, पुलिस आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. टीचर को किसी भी स्कूल में पढ़ाने से बैन कर दिया गया है.
'डेली स्टार' के मुताबिक, मामला ब्रिटेन का है. जहां एडम जेम्स नाम के टीचर पर अपनी स्टूडेंट के साथ रिलेशन बनाने पर एक्शन लिया गया है. एडम पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए स्टूडेंट को अश्लील मैसेज भेजे थे. वो स्टूडेंट को अपनी न्यूड फोटो भी भेजता था.
स्टूडेंट को अपने घर भी ले गया था टीचर
हाल ही में एक टीचिंग रेगुलेशन एजेंसी में सुनवाई के दौरान पता चला कि एडम चोरी-छिपे अपनी स्टूडेंट को पार्क में घुमाने और लंच पर ले जाता था. इतना ही एक बार वो स्टूडेंट को अपने घर भी ले गया था.
लेकिन तभी वहां एडम का भाई आ गया, जिसके चलते उसे स्टूडेंट को अलमारी में छिपाना पड़ा. एडम ने स्टूडेंट के स्कूल छोड़ने के बाद उसके साथ संबंध बनाए थे. हालांकि, स्कूल के दौरान वह उसे मैसेज आदि भेजता रहता था. एडम में स्कूल में बाकी लोगों की अपेक्षा उस स्टूडेंट के ज्यादा नजदीक जाने की कोशिश करता रहता था.
फिलहाल, एडम से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसने दूसरे स्कूलों में भी यही करतूत तो नहीं की थी. टीचिंग रेगुलेशन एजेंसी ने नाबालिग स्टूडेंट से फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद उसे स्कूल में पढ़ाने से बैन कर दिया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








