
टीचर ने निबंध लिखने को कहा, कई स्टूडेंट्स ने लिखी एक ही बात, 13 वर्षीय बच्चे के खिलाफ जांच शुरू
AajTak
एक टीचर ने स्कूल में बच्चों को निबंध लिखने को दिया था. कुछ बच्चों ने उसमें जो चीज लिखी उससे वो हैरान रह गई. टीचर ने 13 साल के एक बच्चे से सवाल पूछे. अब उसके खिलाफ जांच शुरू हो गई है.
स्कूल जाने वाला एक 13 साल का लड़का अकेले एक टेक कंपनी चला रहा है. ये बात सुनने में काफी अजीब लगती है. इसी वजह से स्कूल ने बच्चे के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. इस बच्चे ने दावा किया है कि वो इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी का मालिक है. उसके अंडर 5 से 6 कर्मचारी काम करते हैं, जिन्हें वो बाकायदा सैलरी देता है. मामले का खुलासा स्कूल में दिए गए एक प्रोजेक्ट से हुआ है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को कहा गया था कि उन्हें एक सफल क्लासमेट पर निबंध लिखना है. तभी क्लास के बाकी बच्चों ने इस छात्र के बारे में लिख दिया. स्कूल के प्रवक्ता का कहना है, 'वो निश्चित रूप से किसी कंपनी का प्रमुख नहीं है. ये असंभव है.' ये मामला चीन का है.
इससे जुड़ा एक वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. जिसमें टीचर को उनकी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा कहता है कि उसकी खुद की कंपनी है. वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद से इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि चीन में 18 साल से कम उम्र के लोग कानूनी रूप से कंपनी नहीं चला सकते.
टीचर ने इंटरनेट पर शेयर किया वीडियो
वायरल वीडियो को चोंगकिंग में रहने वाली स्कूल टीचर ने शेयर किया था. उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें एक सफल क्लासमेट पर निबंध लिखना है. टीचर तब हैरान रह गई, जब कुछ बच्चों ने लिखा कि उसी क्लास में पढ़ने वाला एक बच्चा टेक कंपनी चलाता है. तब टीचर ने इस बच्चे से पूछा, 'मैंने सुना है कि आपमें से कोई बॉस है, जो कंपनी का मालिक है. वो कौन है?' तब सभी बच्चे चशमा और मास्क पहने एक लड़के की तरफ देखने लगे.
बच्चे ने दिए सवालों के जवाब

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










