टीचर की अजीब आदत! जबरदस्ती बच्चों को सुंघाता था अपने पैर, बताया जरूरी ट्रेनिंग
AajTak
चीन में छोटे बच्चों को पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर आरोप है कि वो कई बच्चों को अपनी जुराबें और पैर सुंघा चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही इस टीचर की पहचान हो पाई थी. अपनी अजीबोगरीब आदत के चलते इस टीचर को स्कूल से बर्खास्त किया जा चुका है.
चीन में छोटे बच्चों को पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर आरोप है कि वो कई बच्चों को अपनी जुराबें और पैर सुंघा चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही इस टीचर की पहचान हो पाई थी. अपनी अजीबोगरीब आदत के चलते इस टीचर को स्कूल से बर्खास्त किया जा चुका है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels) ये मुद्दा सबसे पहले चीन के सोशल मीडिया साइट वाइबो पर वायरल हुआ था. एक शख्स ने इस टीचर के स्क्रीनशॉट और वीडियो इस सोशल मीडिया वेबसाइट पर पोस्ट कर दिए थे. इस वीडियो में देखा जा सकता था कि ये टीचर अपने पैर को एक बच्चे के नाक में डालने की कोशिश कर रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) इस वीडियो में ये व्यक्ति ये भी कह रहा था कि मेरे पैर की सुगंध धीरे-धीरे अपने शरीर के अंदर ले जाओ. इस पोस्ट में लिखा था- सैडोमेसेचिस्म की ट्रेनिंग बचपन से ही शुरू हो जाती है. सैडोमेसोचिस्म आसान भाषा में उन लोगों को कहा जाता है जिन्हें दूसरों को तकलीफ देने में आनंद का अनुभव होता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










