
टिकट की राजनीति ने ले ली जान! RSS कार्यकर्ता ने आरोपों के बीच फांसी लगाकर दी जान
AajTak
तिरुवनंतपुरम में आरएसएस कार्यकर्ता आनंद के. थंपी ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा टिकट न मिलने से आहत होकर आत्महत्या कर ली. थंपी ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आरोप लगाए कि उन्हें स्थानीय नेताओं और रेत माफिया के हितों के कारण टिकट नहीं मिला. बाद में उन्होंने शिवसेना का समर्थन भी लिया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
तिरुवनंतपुरम में एक आरएसएस कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार को तब सामने आई जब त्रिक्कन्नपुरम के रहने वाले आनंद के. थंपी अपने घर परिसर में बने एक शेड में फांसी के फंदे से लटके पाए गए. बताया गया कि वे आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का टिकट न मिलने से बेहद परेशान थे.
भाजपा प्रत्याशी बनने की उम्मीद
पुलिस ने बताया कि थंपी तिरुवनंतपुरम निगम के त्रिक्कन्नपुरम वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन जब उन्होंने पाया कि भाजपा की उम्मीदवार सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, तो वे टूट गए. हालांकि, भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि थंपी कभी उनके पास टिकट मांगने पहुंचे ही नहीं. उनका कहना है कि टिकट न मिलने से इस घटना को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के स्तर पर इस बात की जांच जरूर की जाएगी कि आखिर क्या हुआ.
यह भी पढ़ें: शख्स ने किया सुसाइड, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 2 महिलाओं पर FIR
स्वतंत्र उम्मीदवार बनने की घोषणा
भाजपा सूची में नाम न मिलने के बाद थंपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर घोषणा की थी कि वे अब स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने आरएसएस और भाजपा नेताओं पर कुछ गंभीर आरोप लगाए और शनिवार दोपहर आत्महत्या करने की बात लिखी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









