
टाल दिया प्रलय! खुद को अवतार बताने वाले Eboh Noah का ये है नया दावा
AajTak
नोआ (Noah) के स्वघोषित अवतार ने अब नई घोषणा की है. उसने दावा किया है कि उसकी परमेश्वर के सेवकों से बातचीत हुई है और उन्होंने फिलहाल प्रलय को टाल दिया है. दावे में आगे उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है.
खुद को नोआ का अवतार बताने वाले एबो नोआ (Eboh Noah) ने अब नया दावा किया है. पहले उसने भविष्यवाणी की थी कि 25 दिसंबर को इतनी बारिश होगी कि महाप्रलय आ जाएगा. इसलिए उसे बाइबल में वर्णित कहानी की तरह नाव बनाने का आदेश मिला है. उसने खुद को आधुनिक नोआ घोषित कर रखा है. अब इस शख्स ने नया दावा किया है.
घाना वेब की रिपोर्ट के मुताबिक, एबो नोआ, जिसने खुद को नोआ का अवतार घोषित कर रखा है. उसने आज के दिन प्रलय आने की बात कही थी. उसके दावे के अनुसार आज से महाबारिश शुरू होने वाली थी, जिससे की दुनिया भर में प्रलय आ जाता, लेकिन ये अब टल गया.
स्वघोषित नोआ का दावा- टल गया महाप्रलय एबो ने दावा किया कि 25 दिसंबर को बारिश नहीं हुई, क्योंकि उसने गॉड से प्रार्थना की थी कि प्रलय को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए. क्योंकि महाबाढ़ से बचने के लिए उन्होंने जितनी नावें बनाई थी, उनमें घाना और दुनिया भर से आए लोगों की भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी.
एबो ने बातचीत के बाद टाल दिया बाढ़ का प्रोग्राम एबो ने दावा किया कि उन्होंने परमेश्वर के सेवकों से बात की. प्रलय से बचने के लिए नावों में शरण लेने आने वाले लोगों की संख्या देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त नाव बनाने का समय दिया है और फिलहाल के लिए प्रलय को टाल दिया गया है.
इस वजह से टाला गया प्रलय का प्रोग्राम एबो ने कहा कि लोग अब जल्दबाजी न करें. नाव में जगह बुक करने के लिए यहां हड़बड़ाकर न आए. मैं कोई टिकट नहीं बेच रहा और न ही लोगों से पैसे ले रहा हूं. इसलिए लोग घर में रहे और मजे करें. एबो के इस नए दावे के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो प्रलय को डाल देने का दावा कर रहा है.
यह भी पढ़ें: आज आएगा महाप्रलय! खुद को अवतार बताने वाले Eboh Noah की भविष्यवाणी से डरकर जुटे हजारों लोग

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










