
टाटा ग्रुप ने बढ़ाया हाथ, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए विमान से कंटेनर आयात का ऐलान
AajTak
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमण के कारण कुछ मरीजों को सांस लेने में समस्या हो रही है. इसके चलते उनको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है.
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही हैं. मंगलवार को खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन बची हुई है और केंद्र तत्काल मुहैया कराए. इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों से भी ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत की खबरें आ रही हैं. (Photo: File) दरअसल, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमण के कारण कुछ मरीजों को सांस लेने में समस्या हो रही है. इसके चलते उनको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. जिससे मेडिकल ऑक्सीजन की खपत अधिक हो गई है. अब टाटा ग्रुप ने ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए बड़ा फैसला लिया है. (Photo: File) दरअसल, Ministry of Health and Family Welfar (MoHFW) के मुताबिक डिमांड को पूरी करने के लिए प्लांट में पूरी क्षमता के साथ ऑक्सीजन का प्रोडक्शन हो रहा है. यही नहीं, प्लांट में खपत से ज्यादा ऑक्सीजन का स्टॉक है, लेकिन सप्लाई में समस्या आ रही है. क्योंकि प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन को डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंचाने के लिए क्राइजोनिक टैंकर कम पड़ रहे हैं और रिफिलिंग के लिए सिलेंडर की कमी हो गई है. (Photo: File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










