
टाटा-अंबानी के बाद टाइम मैगजीन में इस भारतीय कंपनी का जलवा, वैक्सीन बनाने में महारथ!
AajTak
ये कंपनियां दुनिया में 2024 के मोस्ट इंफ्लुएशियल कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुए हैं. मुकेश अंबानी की रिलायंस के लिए यह दूसरा मौका है, जब वह टाइम मैगजीन के टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई है.
दुनिया में मशहूर टाइम मैगजीन में इस बार भारत की कंपनियों का जलवा दिखा है. कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की भी एंट्री हुई है. ये कंपनियां दुनिया में 2024 के मोस्ट इंफ्लुएशियल कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुए हैं. मुकेश अंबानी की रिलायंस के लिए यह दूसरा मौका है, जब वह टाइम मैगजीन के टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई है.
टाइम मैगजीन की सालाना लिस्ट के मुताबिक, टॉप 100 कंपनियों की सूची में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा ग्रुप और अदर पूनावाला की कंपनी सीरम इंडस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) मोस्ट इंफ्लुएशियल कंपनियों के तौर पर शामिल की गई हैं. टाइम की 100 कंपनियों की सूची में लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स जैसी कई कैटेगरी बनाई गई है.
रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी में रखा गया है, जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी में रखा गया है. टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 'भारत की सबसे बड़ी कंपनी' बताया, जो 58 वर्ष पहले धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित एक कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी से भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने तक के इसके परिवर्तन पर जोर दिया है. इसका बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर से अधिक है.
टाइम ने रिलायंस को मान्यता देते हुए महत्वपूर्ण रिलायंस-डिज्नी सौदे पर भी प्रकाश डाला और कहा कि 8.5 बिलियन डॉलर का यह समझौता भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग और ओटीटी बाजार में रिलायंस की स्थिति को मजबूत करेगा.
सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी रिलायंस के अलावा, टाइम ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता माना, जो सालाना 3.5 बिलियन खुराक का उत्पादन करता है और COVID-19 महामारी के दौरान लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
नमक से लेकर होटल तक टाटा ग्रुप के पास कई कंपनियां टाटा समूह के बारे में टाइम ने कहा कि TATA Group भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है. इसका विशाल पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियां, पनडुब्बी केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है. टेक मैन्युफैक्चरिंग, AI और सेमीकंडक्टर चिप्स में निवेश करके, समूह एक टेक कंपनी की ओर भी बढ़ रहा है. साल 2023 में यह iPhone असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










