
टप्पा खाकर उछला... पुताई कर रहा मजदूर 11 फीट ऊंचाई से गिरा, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक मौत
AajTak
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि मजदूर नीचे गिरता है और नीचे खड़ा एक अन्य शख्स उसे पकड़कर बचाने की कोशिश भी करता है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाता.
MP News: सतना के कैमा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जहां एक मजदूर नवनिर्मित बिल्डिंग की पुताई (पुट्टी) का काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से लगभग 11 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मजदूर काम के दौरान अचानक नीचे की ओर गिर जाता है. नीचे खड़ा एक व्यक्ति पकड़ने बचाने की कोशिश भी करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता.
कोलगवां थाना इलाके का यह मामला है. कैमा निवासी लालू जायसवाल की नवनिर्मित बिल्डिंग में ठेकेदार शिव विलास कुशवाहा के साथ मजदूर अमित शुक्ला और तीन अन्य मजदूर पुट्टी का काम कर रहे थे.
काम के दौरान मजदूर अमित शुक्ला का पैर अचानक फिसला और वह ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.
गंभीर हालत में साथी मजदूरों और ठेकेदार ने अमित को एक ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. देखें Video:-
घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया.
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यह मामला थाना कोलगवां की चौकी बाबूपुर क्षेत्र का है. कैमा में धनराज जायसवाल की बिल्डिंग पर अमित शुक्ला पुट्टी करते वक्त दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया है, जिसमें उसकी मौत हो गई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









