
झालावाड़ में 7 बच्चों की मौत के बाद सीकर में रिश्वतखोरी, स्कूल मरम्मत बिल के लिए ₹1 लाख लेते अफसर और दलाल दबोचे, इंजीनियर फरार
AajTak
झालावाड़ में स्कूल की दीवार गिरने से 7 बच्चों की मौत के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य भर में स्कूलों की मरम्मत का काम शुरू किया है. झालावाड़ में जिस स्कूल की दीवार और छत ढही, उसकी मरम्मत पिछले साल 2.50 लाख रुपये में की गई थी.
Rajasthan News: झालावाड़ में स्कूल मरम्मत के दौरान गड़बड़ी के कारण दीवार गिरने और 7 बच्चों की मौत की घटना को अभी महीना भी नहीं बीता है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीकर में स्कूल मरम्मत के बिल पास करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए शिक्षा विभाग के एक अकाउंट्स ऑफिसर और एक दलाल को गिरफ्तार किया है. ये दोनों समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत सहायक अभियंता (AEN) के लिए रिश्वत लेने आए थे.
एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई ने सीकर में कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता खुमाराम के लिए रिश्वत ले रहे दलाल कमल कुमार कुमावत को 60 हजार रुपये और उसी कार्यालय के सहायक अकाउंट्स ऑफिसर रामचंद्र को 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर ग्रामीण इकाई ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत सहायक अभियंता खुमाराम के इशारे पर रिश्वत लेने आए दलाल कमल कुमार कुमावत और सहायक अकाउंट्स ऑफिसर रामचंद्र को एक लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है.
सहायक अभियंता खुमाराम को कार्रवाई की भनक लग गई और वह कार्यालय से फरार हो गया।दरअसल, एसीबी को शिकायत मिली थी कि सीकर के एक स्कूल में निर्माण कार्य के पूर्णता प्रमाणपत्र के बदले सहायक अभियंता ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था. फरार सहायक अभियंता खुमाराम की तलाश जारी है. आरोपियों को जयपुर लाकर उनसे पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है.
झालावाड़ में स्कूल की दीवार गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य भर में स्कूलों की मरम्मत का काम शुरू किया है. गौरतलब है कि झालावाड़ में जिस स्कूल की दीवार और छत ढही, उसकी मरम्मत पिछले साल 2.50 लाख रुपये में की गई थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










