
झारखंड LIVE: सरकार में कांग्रेस ने मांगे 4 मंत्री पद, हेमंत आज ही गवर्नर से करेंगे मुलाकात, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश
AajTak
Jharknahd Poll Results: इंडिया ब्लॉक में झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआईएमएल शामिल हैं. झामुमो ने अकेले 34, कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और सीपीआईएमएल ने 2 सीटें जीती हैं. जबकि एनडीए में बीजेपी, आजसू, जदयू और लोजपा शामिल हैं. बीजेपी को 21 सीटें मिलीं. जबकि जदयू, लोजपा और आजसू के खाते में 1-1 सीटें गईं.
झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत हुई है. इसी के साथ हेमंत सोरेन अपनी सरकार रिपीट करने में सफल रहे हैं. झारखंड राज्य के गठन के बाद यह पहला मौका होगा, जब किसी सरकार को दूसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मिला है. हेमंत सोरेन आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. झारखंड की राजनीति का पल-पल का अपडेट यहां देखें...
Live Updates:
रांची CM आवास पर इंडिया गुट की मीटिंग
कांग्रेस के सभी 16 विधायक रांची में मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं. यहां इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. बैठक कुछ देर में शुरू होने वाली है.
हेमंत 26 को ले सकते हैं CM पद की शपथ
विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रकिया तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 26 नवंबर को होगा. उनके शपथ ग्रहण में इंडिया ब्लॉक में शामिल कई दलों के नेता मौजूद रहेंगे. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, लेफ्ट के दीपांकार भट्टाचार्य हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










