
झारखंड LIVE: रांची से रायपुर रवाना हुए महागठबंधन के विधायक, सीएम हेमंत सोरेन भी साथ
AajTak
झारखंड में सियासी संकट खत्म नहीं हुआ है. हेमंत सोरेन को लाभ के पद का दोषी पाया गया है. इसके बाद सीएम पद की कुर्सी खतरे में है. फिलहाल झारखंड सरकार महागठबंधन के विधायकों को एकजुट करके रखने की कोशिशों में जुटी है.
महाराष्ट्र और बिहार के बाद अब झारखंड में भी राजनीतिक संकट जारी है. हेमंत सोरेन की सीएम की कुर्सी खतरे में दिख रही है. इस बीच महागठबंधन अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. विधायकों को एकजुट करके रखने के लिए अब उनको रांची से रायपुर लेकर जाया जा रहा है. इसके लिए मुख्यमंत्री निवास से महागठबंधन के विधायक बसों में बैठकर एयरपोर्ट की तरफ निकल गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ दिखे.
झारखंड की LIVE अपडेट्स
महागठबंधन के विधायक रांची से रायपुर के लिए निकले. ये विधायक इंडिगो के 320 एयरबस से रायपुर जाएंगे. कांग्रेस कमेटी के नाम से इसको बुक कराया गया है.
Jharkhand | UPA MLAs leave from the residence of CM Hemant Soren in Ranchi pic.twitter.com/MxGkTQRGeg
जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन के 45 विधायक रायपुर जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि मंत्री रांची में ही रह सकते हैं, वहीं विधायक रायपुर जा सकते हैं.
झारखंड की महागठबंधन सरकार में सबसे बड़ी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं. वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदन में 26 विधायक हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









