
झारखंड में 1.7 लाख किसानों के 400 करोड़ माफ, CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों के 400.66 करोड़ रुपए के ऋण माफ किए. बिरसा किसान इंटीग्रेटेड पोर्टल का अनावरण और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एमओयू भी साइन किया गया. सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर काम कर रही है.
किसानों के हित में एक और बड़ी घोषणा करते हुए, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'झारखंड कृषि ऋण माफी योजना' के तहत 1,76,977 किसानों के 400.66 करोड़ रुपए के ऋण माफ कर दिया है. रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों के ऋण माफी का फैसला किया.
मुख्यमंत्री ने बिरसा किसान इंटीग्रेटेड पोर्टल का अनावरण भी किया, जहां से किसान कृषि विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस दौरान कृषि विभाग और एनडीडीबी के बीच डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एमओयू भी साइन हुआ, जिससे लगभग 68 हजार दुग्ध उत्पादक अनुबंधित होंगे और उन्हें 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: झारखंड : बोकारो में मालगाड़ी पलटने के बाद रेल परिचालन बाधित, 15 ट्रेनों के रूट बदले
राज्य की खुशहाली किसानों की समृद्धि पर निर्भर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की समृद्धि और खुशहाली किसानों की समृद्धि पर निर्भर है. उन्होंने कहा, "किसानों का खेत उनका बैंक है और खलिहान एटीएम. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड को लड़कर लिया गया है और अब लड़कर ही अपना हक और अधिकार लिया जाएगा.
24 घंटे जनता की सेवा में कर रहे काम!

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










