
झारखंड: गंगा में डगमगाया जहाज, पांच ट्रक डूबे,10 लोग लापता
AajTak
साहिबगंज और मनिहारी के बीच गंगा नदी में चलने वाले मालवाहक जहाज में हुई दुर्घटना में 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. NDRF की टीम मौके पर मौजूद है और लापता लोगों की तलाश में जुटी है. वहीं इस जहाज में रखे 14 स्टोन लोड ट्रकों में से 5 गंगा में समा गए हैं.
झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ जाने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 10 लोग लापता हो गए हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. जहाज पर 14 स्टोन लोड ट्रक थे. इसके साथ ही ट्रकों के ड्राइवर और खलासी भी सवार थे. जहाज साहिबगंज से बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट की तरफ जा रहा था.
गंगा में जहाज अनियंत्रित हो गया. पांच ट्रक जहाज से गंगा में गिर गए. जबकि नौ ट्रक जहाज पर ही पलट गए. साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार की शाम 4:30 बजे मालवाहक जहाज साहिबगंज से बिहार के मनिहारी के लिए रवाना हुआ था. इसी बीच गंगा नदी में जहाज में तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद इसे ठीक करने में समय लग गया.
ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित हुआ जहाज फिर जब यह ठीक हुआ तो जहाज में ही रखे एक ट्रक का टायर फट गया. इससे जहाज असंतुलित हो गया और लगातार पांच ट्रक गंगा में समा गए. वहीं जहाज में सवार 10 लोग लापता हैं.
NDRF की टीम मौके पर मौजूद सूचना मिलने के बाद साहिबगंज प्रशासन राहत और बचाव के काम जुटा है. उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि डूबे हुए ट्रकों एवं लापता लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. वहीं, जहाज में गिरे 9 ट्रकों को सही जगह पहुंचा दिया गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









